गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल

नई दिल्ली : (पी एम ए) दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर कहा कि राजधानी की हवा में कुछ सुधार हुआ है। इसलिए दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को कल यानी 20 नवंबर से खोला जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली में प्रदूषण स्तर घटने से दमघोंटू हवा से थोड़ी राहत मिली है।

इसके बाद प्रदूषण की रोकथाम से जुड़े वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने GRAP-4 की सबसे सख्त पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। हालांकि अभी GRAP-3 के तहत आने वाली पाबंदियां जारी रहेंगी। बीते कई दिनों से बंद पड़े स्कूल भी कल से यानी सोमवार से खुल रहे है। बता दें कि दिवाली से पहले और बाद में राजधानी की हवा जहरीली हो गई थी। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों को फटकार लगते हुए वायु प्रदूषण में सुधार करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *