गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा में बनेगा विज्ञान केंद्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम

कोटा : राजस्थान के कोटा में राजीव गांधी नगर में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम की स्थापना की जाएगी। इससे विद्यार्थी और आमजन दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका एवं खगोलीय घटनाओं के रहस्य आकर्षक मॉडल्स एवं एक्सपेरिमेंट्स के जरिए समझेंगे।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को केंद्र की स्थापना के लिए 7.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्र में विज्ञान के कठिन सिद्धांतों को सरलता से समझाने के लिए फन साइंस एवं थीमेटिक गैलरीज का निर्माण होगा। आउटडोर एवं इंडोर मॉडल्स की स्थापना होगी तथा भारत के वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी।
यहां 80 से 85 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा। इसमें विभिन्न खगोलीय ग्रहों की जानकारी उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रोचकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। एक ऑडिटोरियम भी बनेगा, जिसमें 3डी शो होंगे। केंद्र की स्थापना का कार्य संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के तकनीकी सहयोग द्वारा किया जा रहा है। स्थापना को लेकर राज्य सरकार द्वारा मार्च, 2023 में 12.67 करोड़ रुपए परिषद को हस्तांतरित किए जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए घोषणा की थी। की स्थापना की जाएगी। इससे विद्यार्थी और आमजन दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका व खगोलीय घटनाओं के रहस्य आकर्षक मॉडल्स एवं एक्सपेरिमेंट्स के जरिए समझेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *