मुरैना : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 जनवरी को मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। सिंधिया 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे ग्वालियर से सबलगढ़ के लिये रवाना होंगे और वहाँ पहुँचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा और जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे सुमावली पहुँचकर जनसभा और विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित होंगे।
