हरियाणा: महेंद्रगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र नंगल चौधरी में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के तीन दिवसीय प्रवेशिका कैंप का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय कैंप का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की ट्रेनिंग जीवन को अनुशासित ढंग से जीने की कला सिखाती है। इसके अतिरिक्त बच्चों को विभिन्न कैंपों के माध्यम से दूसरी संस्कृतियों, भाषाओं एवं रहन सहन से अवगत कराती है। इस प्रवेशिका कैंप के पहले दिन जिला ट्रेनर सुनीता बाई ने बच्चों को स्काउटिंग चिह्न, स्काउटिंग क्लैप, सेल्यूट, लेट हैंड मिलाने, जंगल में गुम होने पर एक दूसरे को कैसे खोजें और ध्वज को फहराने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने सुरुचिपूर्ण ढंग से पहले दिन के कैंप में ट्रेनिंग ली। प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस कैंप के अंतिम दिन समापन समारोह पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में मुख्य रूप से डीओसी सुनीता , डीपी रमेश सोनी, डीपी अशोक कुमार मुक्त्यारसिंह, देवेंद्र कुमार एवं समस्त स्टाफ विशेष सहयोगी के तौर पर उपस्थित रहे।
