गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्थाई समिति के नतीजे के दौरान पार्षदों के बीच हाथापाई

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति के छह सदस्यों के चुनाव के बाद परिणाम की घोषणा के दौरान आज हंगामा हो गया और पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। स्थाई समिति के चुनाव में वोटों की गिनती आज उस समय बाधित हो गई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक मत को अमान्य किए जाने पर आपत्ति जताई। सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के सदस्य सदन में एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में जमकर हाथापाई हुई।
मेयर शैली ओबेरॉय ने एक वोट अमान्य घोषित कर दिया जिसको लेकर भाजपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेयर के पुर्नगणना के फैसले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में दोनों दलों के पार्षदों की ओर से धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने मेयर शैली ओबरॉय पर जानलेवा हमला किया। तीन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी जान बचाई है।
उल्लेखनीय है कि स्थायी समिति के चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। आप ने आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने कमलजीत सहरावत और पंकज लूथरा को मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी प्रत्याशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *