गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसडीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने यमुनानगर जिले के रादौर में तैनात पंचायतीराज संस्था के उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) संदीप कुमार को 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने गुरुवार यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एसडीओ, शिकायतकर्ता के 30 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में 60000 रुपये रिश्वत ले रहा था। इसमें से 10000 आरोपी को एक दिन पहले यानि छह दिसम्बर को दिए गए थे तथा शेष राशि आज दी जा रही थी। प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंचकूला में ब्यूरो के थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *