भरतपुर : राजस्थान के सवाईमाधोपुर में खण्डार उपखण्ड मुख्यालय की ग्राम पंचायत अनियाला में किसी बात को लेकर घर वालो से नाराज होकर चले गए लापता बुजुर्ग के जूते और लाठी चंबल के पास मिलने के बाद अब शुक्रवार से चंबल नदी में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद तीन दिन पहले किसी बात को लेकर घर वालो से नाराज होकर घर छोडकर चला गया। परिजनो ने दो दिन तक बुजुर्ग की तलाश नही की। परिजनों ने सोचा किसी रिश्तेदार के यहां पर चला गया होगा, लेकिन दो दिन तक रिश्तेदार के यहां पर पूछताछ करने पर बुजुर्ग का कहीं पर पता नही चला। जिसके बाद परिजनो ने बुजुर्ग की तलाश तेज कर दी।
गुरूवार को तलाश करने पर गांव के पास थोडी दूर पर ही चम्बल नदी के किनारे बुजुर्ग के जूते और लाठी मिली। जूते एवं लाठी मिलने के बाद लोगो ने बुजुर्ग के नदी में डूबने की आंशका जताई जा रही है। ग्रामीणो ने बुजुर्ग के नदी मे डूबने की आंशका को लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मौका मुआयना किया। मामले को लेकर खंडार थानाधिकारी सुरेश चंद का कहना है कि अनियाला गांव में नदी में वृद्व के डूबने की आंशका है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। शुक्रवार को गोताखोर बुलाकर बुजुर्ग की तलाश की जाएगी।
लापता बुजुर्ग की चंबल नदी में तलाश
