गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल प्रदेश के मंडी में तलाश अभियान बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह के साथ लगते सांबल गांव में बीते एक महीने से शवों की जारी तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन प्रभावित परिजनों की सहमति के बाद इस तलाश अभियान को बंद किया है। प्रभावित नितेश ने बताया कि पूरे एक महीना तक प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिला। जहां पर मैंने ढूंढने के लिए कहा वहां पर मशीनरी लगाकर शवों को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन शव कहीं पर भी नहीं मिल सके। इसलिए अब मैंने और मेरे परिवार ने इस तलाश अभियान को बंद करने की सहमति दे दी है। इस बात का जीवन भर दुख रहेगा कि अपनी पत्नी, बहन और बेटी के अंतिम दर्शन नहीं कर सके। अब हरिद्वार में इनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करवाउंगा।
उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि परिजनों की सहमति के बाद तलाश अभियान को बंद किया गया है। अब प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपदा प्रबंधन के तहत जो भी नियम है उनके तहत मुआवजा दिया जायेगा और मृत्यु प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियमों के तहत जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सांबल गांव में बीती 14 अगस्त की सुबह नाले में आई भयंकर बाढ़ के कारण नितेश का घर पूरी तरह से दब गया था। इस हादसे में कई लोग मलबे में दब गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *