गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चण्डीगढ़ विस्फोट मामले का दूसरा आरोपी दिल्ली से गिरफ़्तार

चण्डीगढ़ : चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड विस्फोट के 72 घंटों के अंदर, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में विस्फोट के दूसरे अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को कहा कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सुरागों के बाद, दूसरे अपराधी विशाल मसीह पुत्र सबी मसीह निवासी गांव रायमल निकट ध्यानपुर पीएस कोटली सूरत मल्लियान, बटाला, जिला गुरदासपुर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने बताया कि 11 सितंबर 2024 को, दो संदिग्धों ने सेक्टर 10, चंडीगढ़ में ग्रेनेड विस्फोट किया था। पंजाब पुलिस ने तीव्रता से कार्रवाई करते हुए 13 सितंबर को एक आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तार किया था। उन्होने कहा कि पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *