गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उदयपुर में दूसरे ऐप्पल स्टोर का शुभारंभ

उदयपुर : देश के सबसे अधिक ग्राहकों वाले ऐप्पल पार्टनर स्टोर इमेजिन ट्रेजऱ ने अपने दूसरे एक्सपिरेशिंयल एप्पल स्टोर का आज उदयपुर में लॉन्च किया। मेवाड़ राजपरिवार के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ट्रेजऱ परिवार के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति और टीम के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री मेवाड़ ने कहा कि उदयपुर में दूसरे इमेजिन एप्पल स्टोर का शुभारंभ शहर में विकास का प्रमाण है। त्यौहारी सीजऩ के साथ, यह उदयपुर के लोगों के लिए नए उत्पादों का पता लगाने का एक शानदार अवसर है।
ट्रेजऱ ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक शौर्य सेठ ने कहा कि हमें राजस्थान में श्रृंखला में बारहवां स्टोर जोडक़र गर्व है। उदयपुर हमारे लिए महत्वपूर्ण है और कंपनी के समग्र विकास में अभिन्न भूमिका निभाएगा। हम भविष्य में और अधिक स्टोर लॉन्च के साथ विस्तार करने को लेकर आशान्वित हैं जो हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना जारी रखेगा और अनुभव को नए आयाम देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *