गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

महराजगंज : अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से नेपाल सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं । हर आने – जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है, इसके साथ ही पुलिस और एसएसबी जवान ड्रोन कैमरो से निगरानी कर रहे हैं।

एसएसबी और पुलिस के जवानों द्वारा सीमा पर पेट्रोलिंग की जा रही है। हर आने जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें नेपाल से भारत या भारत से नेपाल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि महराजगंज का 84 किलोमीटर का सीमावर्ती क्षेत्र भारत नेपाल के कई नाकों और पगडंडियों से जुड़ा हुआ है, जहां से घुसपैठियों एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *