गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की ओर से पुंछ के सुरनकोट तहसील के पास सामान्य क्षेत्र सिंदाराह तथा मैदाना में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया गया था।
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सेना व पुलिस का संयुक्त अभियान जारी था। इससे पहले 16-17 जुलाई की दरमियानी रात को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था और पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *