गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली कमांडर सहित दो को मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से जवानों ने शव और साथ में राइफल बरामद की है। वहीं मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। जानकारी के मुताबिक, सरहदी इलाके पर नक्सलियों के बड़े लीडरों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह 7 बजे से ऑपरेशन लांच किया गया। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को टेकामेटा के जंगलों में घेर लिया।

नक्सलियों ने फायरिंग की तो जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कई घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली कमांडर सहित दो नक्सली मार गिराए। वहीं कई नक्सलियों के लिए घायल होने की संभावना है। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया तो घटनास्थल से एक महिला नक्सली समेत दो माओवादियों के शव और दो एसएलआर रायफल बरामद हुए। वहीं 1 नग मस्केट भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने मौके से भाग रहे एक माओवादी को भी पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *