श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारुद बरामद किया है। पुलिस ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी। पुख्ता सूचना पर पुलिस ने सेना के साथ संयुक्त रुप से कुपवाड़ा में करनाह इलाके के साधपोरा टाड गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरु किया।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने साधपोरा ताड निवासी शमीम अहमद शेख के घर से तीन पिस्तौल , तीन पिस्तौल मैगजीन , 22 पिस्तौल राउंड और तीन चीनी ग्रेनेड सहित अन्य हथियार और गोलाबारुद बरामद किया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में हथियार, गोलाबारुद किए बरामद
