गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरक्षा बलों ने सोपोर में चुबंकीय बम किया बरामद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला के सोपोर उपजिला में रविवार को सुरक्षा बलों ने पहली बार अत्यधिक विस्फोटक चुबंकीय बम बरामद किया है। यह बम जम्मू-कश्मीर के लिए एक नए सुरक्षा खतरे के रूप में उभर कर सामने आया है। सोपोर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाबिर नवाब ने कहा कि सेना के 22 राष्ट्रीय राइफल्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 179 बटालियन और पुलिस ने सोपोर में शनिवार को नाका चौकी पर एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल , मैगजीन बरामद किए गए।

पूछताछ में उसके कहने पर एक बाग से चुंबकीय चिपचिपा बम बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि अगर इनका इस्तेमाल किया जाता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। एसएसपी ने कहा कि ये अत्यधिक विस्फोटक और विनाशकारी चुंबकीय चिपचिपा बम हैं जिन्हें एक वाहन के साथ लगाया जा सकता है और इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है और यह सुरक्षा बलों के लिए काफी खतरनाक है। सोपोर पुलिस ने पहली बार ऐसा बम बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *