गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री शर्मा की सुरक्षा में चूक

कवर्धा : विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक होने का पता चला है। दरअसल राज्य के राजनांदगांव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे श्री शर्मा को शहर के पुलिस लाइन में लैंड करना था, लेकिन अचानक उनका हेलीकॉप्टर पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड कर दिया गया। जब श्री शर्मा उतरे तो पीजी ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी गायब थे।
इसके बाद श्री शर्मा आनन फानन में कार्यकर्ता की बाइक पर बैठकर सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय के निवास पहुंचे। इसको लेकर श्री शर्मा पुलिस प्रशासन पर भड़क गए। बताया जा रहा है कि जब श्री हेलीकॉप्टर से उतरे तो वहां कोई भी प्रसाशनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थे।
इस सम्बंध में कवर्धा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव, जिनके विभाग के शर्मा मंत्री भी है, से बात करने पर उन्होंने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस सम्बंध में एविएशन वाले ही सही जानकारी दे पाएंगे।
प्रथम दृष्टया इस घटना में हेलीकॉप्टर पायलट की चूक बतायी जा रही है। पायलट ने निर्धारित जगह को छोड़कर दूसरे स्थान पर हेलीकॉप्टर उतार दिया। यह तो जांच में ही स्पष्ट हो पायेगा कि श्री शर्मा की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे और क्यों हुई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *