गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

नई दिल्ली : अमित शाह ने कहा है कि कि जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मोदी सरकार की प्राथमिकता है। शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा ,“ जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिली है। ”एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दस वर्षों में आतंकवादी घटनाएं और असैनिकों की मौतों की संख्या घटी है तथा साथ ही सुरक्षा बलों के मारे जाने की घटनाओं में भी कमी आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *