गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिरसा में होली पर्व को लेकर सुरक्षा हुई चाक चौबंध

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले में होली के त्योहार को लेकर जिला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने वालों तथा तेज गति से बाइक तथा अन्य वाहन चलाकर हुड़दंग बाजी कर शांति भंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस संबंध में यातायात पुलिस सहित सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लगी धारा 144 व होली पर्व को देखते हुए समस्त जिला पुलिस जहां सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह ‘अलर्ट’ मोड पर है ,वहीं असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने तथा उन पर पैनी नजर रखने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जिला के सभी कस्बों,नैशनल हाईवे तथा अन्य मार्गों पर जगह-जगह नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चला कर नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध मार्गों के साथ-साथ जिला के साथ लगती पंजाब व राजस्थान सीमा पर भी विशेष सावधानी व चौकसी रखी जाए तथा वहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहन को चेक किया जाए। इसके अलावा जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहेगा वहां पर महिला पुलिस के अलावा पुलिस सीआर,डायल-112 तथा मोटरसाइकिल राइडर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *