गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एप्पल ब्राण्ड ” की नकली मोबाईल एसेसरीज जब्त की

अजमेर : राजस्थान में अजमेर की क्लाकटावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नोएडा से आये कम्पनी प्रतिनिधियों की शिकायत पर “एप्पल ब्राण्ड ” की नकली मोबाईल एसेसरीज बड़ी मात्रा में जब्त की है जिसका बाजार मूल्य 30 से 40 लाख रूपये बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोएडा की सांईकृष्णा एसोसिएट के नीरज दैय्या तथा गोविंद कसाना की शिकायत पर पुलिस ने पड़ाव-केसरगंज क्षेत्र स्थित गणपति एसेसरीज प्वाइंट ‘ पर छापेमारी कर वहां से नकली माल बड़ी संख्या में जब्त किया । कम्पनी प्रतिनिधियों ने पहले दुकान पर ग्राहक बन माल खरीदा , जोकि नकली था। नकली एसेसरीज बेचे जाने की पहले से भी सूचना थी। पुलिस कार्रवाई कापीराइट एक्ट में की गई । पुलिस ने माल जब्ती के बाद दुकान मालिक के खिलाफ ट्रेडमार्क की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *