गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

3 फरवरी से आयोजित होगा आत्मनिर्भर भारत उत्सव

कोटा : राजस्थान के कोटा शहर में केन्द्रीय वस्‍त्र मंत्रालय की ओर से तीन से आठ फरवरी तक आत्मनिर्भर भारत उत्सव का आयोजन किया जायेगा। वस्‍त्र मंत्रालय ने इससे पूर्व गुजरात के सूरत में पिछले वर्ष नौ अप्रैल और मुंबई में 10 दिसंबर को साड़ी वॉकथॉन के दो संस्करण आयोजित किये थे। वस्त्र उद्योग और लोकल फॉर वोकल की भावना को बढ़ावा देने के लिये हजारों महिलाओं ने अपने राज्य के गौरव के अनुरूप हथकरघा से बनी साड़ियां पहनकर साड़ी वॉकथॉन में हिस्‍सा लिया। इसी प्रकार देश में आत्मनिर्भरता का जश्न मनाने के लिये तीन से 10 जनवरी तक नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत उत्सव-2024 का भी आयोजन किया गया।
सूरत और मुंबई में साड़ी वॉकथॉन और भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव की सफलता के बाद देश के शिक्षा केंद्र कोटा में अब तक के सबसे बड़े साड़ी वॉकथॉन की मेजबानी के लिये तैयारियां की जा रही हैं। इसका आयोजन भारत सरकार का वस्‍त्र मंत्रालय कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के बीच फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित करना है।

देश भर से आईं महिलाएं अपने-अपने पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनकर उत्‍सव में भाग लेंगी। आत्मनिर्भर भारत उत्सव आत्मनिर्भरता और पारंपरिक कारीगरों तथा शिल्पकारों की कला का उत्‍सव मनायेगा। हमारा हथकरघा क्षेत्र देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। भारत का हथकरघा क्षेत्र 35 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *