गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में कार्यालय खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद को एक मामले में चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की बाड़मेर इकाई में शिकायत की कि स्थाईकरण का एरियर तथा पिछल दो महीने का वेतन बनाने की एवज में महावीर प्रसाद पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। प्रियदर्शी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन के बाद वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद को परिवादी से चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *