गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदलापुर ब्लाक का वरिष्ठ सहायक निलंबित

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी की उपस्थिति पंजिका पर खंड विकास अधिकारी का हस्ताक्षर करना वरिष्ठ सहायक को भारी पड़ गया। जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने वरिष्ठ सहायक अंकित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बदलापुर के खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने बुधवार को बताया कि निलंबन अवधि में उनको विकास खंड डोभी से संबद्ध किया गया है। आरोपों की जांच ब्लाक डोभी के खंड विकास अधिकारी डॉक्टर छोटेलाल तिवारी को सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ सहायक पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जाकर अनधिकृत तरीके से जांच करने और उपस्थित पंजिका पर खंड विकास अधिकारी का हस्ताक्षर बनाने का आरोप है। इसकी शिकायत बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता रावत ने खंड विकास अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी से की थी। मामले को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बीडीओ ने उनके निलंबन की संस्तुति की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *