गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा के वरिष्ठ नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

लखनऊ : इलाहाबाद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने सोमवार को यहां कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यादव ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।
राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग हमसे जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनको आगे बढ़ाने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की सोच में लोग भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं। बंटवारे की राजनीति करने वाले दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने में विश्वास करती है, इसीलिए कांग्रेस का कारवाँ लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले दिनेश सिंह यादव सहित सभी को भरोसा दिया कि अन्य दलों से आने वालों का सम्मान पार्टी में सुरक्षित रहेगा। यादव ने कहा कि सच्चे समाजवाद की पोषक कांग्रेस ही रही है। इस समय कांग्रेस ही पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों की लड़ाई प्रमुखता से लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *