गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

अलवर। राजस्थान में अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाडी की घाटी में आज सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घाटी में शव मिलने के चलते मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम सहित पुलिस उपाधीक्षक अंजली अजीत जोरवाल थानाधिकारी राजेश वर्मा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया और जांच कराई गई है। फिलहाल महिला का शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है और यह संदिग्ध मामला है। फिलहाल महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है फिर भी महिला की गुमशुदगी के बारे में मालूम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *