अजमेर : राजस्थान में अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पुलिया पर आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अजमेर यूनिवर्सिटी के नजदीक रेलवे पुलिया पर बकरी चरा रहे चरवाहे ने शव को देखकर राहगीरों को एकत्र किया। फिर पुलिस को सूचना दी। एएसआई चांदसिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ छवि शर्मा भी आ गई। मौका मुआना कर शव को कब्जे में लेने से पहले एफएस एल. टीम व डाग स्कावयड को भी बुलाया गया। सीओ छवि ने बताया कि शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। मृतक का उल्टा हाथ भी कटा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस जांच में जुटी है।
