गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के क्रिश्चियनगंज थानाक्षेत्रान्तर्गत माकड़वाली रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म के बाहर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई । माकड़वाली ग्रामीण की सूचना पर क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी करणसिंह खंगरोत मौके पर पहुंचे और मामले की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया । बाद में अति. पुलिस अधीक्षक महमूद खां भी मौके पर पहुंचे और वहां डाग स्कावड के अलावा एफ.एस.एल. तथा एम.ओ.बी. की टीमों को बुलवाया गया , जिन्होंने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये।
सी.आई. खंगरोत ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला का शव दो दिन पुराना है और उसकी हत्या गलाघोंट कर की गई है। हत्यारे ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को छुपाने की नीयत से पोल्ट्रीफार्म के बाहर झाड़ियों में पटक दिया और उस पर कपड़ख ढ़क दिया। उन्होंने महिला की शिनाख्त नहीं होने की भी बात कही है। पुलिस बारिकी से पूरे मामले में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *