गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी सपाट

मुंबई : चीन के कमजोर व्यापार आंकड़ों से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, पावर और रियल्टी समेत ग्यारह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.92 अंक की मामूली गिरावट लेकर 61761.33 अंक जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.55 अंक बढ़कर 18265.95 अंक पर सपाट रहा। इसी तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी घटबढ़ रही। इस दौरान मिडकैप 0.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर 26,102.29 अंक वहीं स्मॉलकैप 0.35 प्रतिशत फिसलकर 29,344.41 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3640 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1873 में गिरावट जबकि 1618 में तेजी रही वहीं 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 25 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 25 में लिवाली हुई। बीएसई के 11 समूह गिरावट पर रहे। इस दौरान कमोडिटीज 0.33, सीडी 0.02, एफएमसीजी 0.44, वित्तीय सेवाएं 0.24, इंडस्ट्रियल्स 0.11, यूटिलिटीज 1.04, बैंकिंग 0.22, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.37, धातु 0.11, पावर 0.72 और रियल्टी समूह के शेयर 0.81 प्रतिशत गिर गए। विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.46, जर्मनी का डैक्स 0.33, हांगकांग का हैंगसेंग 2.12, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.13 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.10 प्रतिशत लुढ़क जबकि जापान के निक्केई में 1.01 प्रतिशत की बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *