गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

मुंबई : अमेरिका में महंगाई की रफ्तार धीमी पड़ने और चीन के आर्थिक परिदृश्य में सुधार आने से वैश्विक बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, ऑटो, बैंकिंग और तेल एवं गैस समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी आज पिछले दिवस की गिरावट से उबरते हुए तेजी के साथ बंद हुए।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 248.84 अंक मजबूत होकर 61872.99 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.25 अंक चढ़कर 18403.40 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.08 प्रतिशत बढ़कर 25,498.01 अंक और स्मॉलकैप 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 29,058.35 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3635 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1671 में लिवाली जबकि 1840 में बिकवाली हुई वहीं 124 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 36 कंपनियां हरे जबकि शेष 14 लाल निशान पर बंद हुई।
बीएसई में चौदह समूह तेजी पर रहे। इस दौरान कमोडिटीज 0.33, वित्तीय सेवाएं 0.51, दूरसंचार 0.79, यूटिलिटीज 0.53, ऑटो 0.75, बैंकिंग 0.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.38, तेल एवं गैस 0.99, पावर 0.45, टेक 0.44 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.44 प्रतिशत चढ़ गए। वहीं, एफएमसीजी 0.03, हेलथकेयर 0.02, इंडस्ट्रियल्स 0.04, कैपिटल गुड्स 0.21, धातु 0.60, रियल्टी समूह के शेयर 0.08 प्रतिशत गिर गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.13, जापान का निक्केई 0.10, हांगकांग का हैंगसेंग 4.11 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.64 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.15 प्रतिशत फिसल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *