गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

मुंबई : वैश्विक बाजार में गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर दूसंचार, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और टेक समेत 14 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 98.84 अंक चढ़कर 61872.62 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.75 अंक की बढ़त लेकर 18321.15 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,584.54 अंक और स्मॉलकैप 0.27 अंक बढ़कर 30,014.82 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3611 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1875 में तेजी जबकि 1615 में गिरावट रही वहीं 121 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 30 कंपनियां हरे जबकि 19 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 14 समूहों में लिवाली हुई। सीडी 0.57, एफएमसीजी 0.69, हेल्थकेयर 0.02, इंडस्ट्रियल्स 0.57, आईटी 0.31, दूरसंचार 1.67, यूटिलिटीज 0.24, ऑटो 0.50, बैंकिंग 0.06, कैपिटल गुड्स 0.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.29, पावर 0.54, रियल्टी 1.10 और टेक समूह के शेयर 0.58 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.15, जर्मनी का डैक्स 0.03, हांगकांग का हैंगसेंग 1.93, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.50 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11 प्रतिशत टूट गया जबकि जापान के निक्केई में 0.39 प्रतिशत की बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *