गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज, बैंकिंग, धातु, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पूंजीगत वस्तुएं और पावर समेत ग्यारह समूहों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें दिन भी गिरकर बंद हुए।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.70 अंक फिसलकर 57107.52 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.90 अंक उतरकर 17007.40 अंक रहा गया। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में हुई लिवाली ने बाजार को और अधिक गिरने से बचा लिया। मिडकैप 0.01 प्रतिशत बढ़कर 24,554.00 अंक और स्मॉलकैप 0.49 प्रतिशत की तेजी लेकर 27,990.87 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3540 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1868 में लिवाली जबकि 1539 में बिकवाली हुई वहीं 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 28 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 22 में नरमी रही। बीएसई के 11 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे कमोडिटीज 0.22, वित्तीय सेवाएं 0.56, इंडस्ट्रियल्स 0.39, यूटिलिटीज 0.59, ऑटो 0.34, बैंकिंग 0.78, पूंजीगत वस्तुएं 0.71, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.55, धातु 0.83, पावर 0.58 और रियल्टी समूह के शेयर 0.16 प्रतिशत टूट गए।

वहीं, तेल एवं गैस 1.24, दूरसंचार 0.73, आईटी 0.67, टेक 0.75, हेल्थकेयर 0.69 और ऊर्जा समूह की 0.91 की तेजी से बाजार को बल मिला। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। जर्मनी का डैक्स 0.34, जापान का निक्केई 0.53, हांगकांग का हैंगसेंग 0.03 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.40 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.36 की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *