मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर नौ समूहों में गिरावट जबकि 11 समूहों में तेजी रहने से आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पिछले लगातार दो दिनों की तेजी गंवाकर सपाट रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.15 अंक फिसलकर 60910.28 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.80 अंक उतरकर 18122.50 अंक पर सपाट बंद हुआ। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी रही। इस दौरान मिडकैप 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,243.33 अंक और स्मॉलकैप 0.45 प्रतिशत की बढ़त लेकर 28,645.49 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3629 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2075 में लिवाली जबकि 1407 में बिकवाली हुई वहीं 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की 19 कंपनियां रहे जबकि शेष 31 लाल निशान पर रही।
बीएसई में कमोडिटीज 0.20, सीडी 0.68, ऊर्जा 1.22, एफएमसीजी 0.16, इंडस्ट्रियल्स 0.05, यूटिलिटीज 1.18, ऑटो 0.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.57, तेल एवं गैस 1.26, पावर 1.15 और रियल्टी समूह में 0.59 प्रतिशत की तेजी रही जबकि वित्तीय सेवाएं 0.04, हेल्थकेयर 0.39, आईटी 0.16, दूरसंचार 0.34, बैंकिंग 0.13, कैपिटल गुड्स 0.27, धातु 0.47, टेक 0.31 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.32 प्रतिशत गिर गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.75 और हांगकांग का हैंगसेंग में 1.56 प्रतिशत की तेजी रही वहीं जर्मनी का डैक्स 0.26, जापान का निक्केई 0.41 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत गिर गया।
सेंसेक्स-निफ्टी सपाट
