गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी ने आधे प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 418.45 अंक अर्थात 0.67 प्रतिशत की उड़ान भरकर 63 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 63143.16 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 114.65 अंक यानी 0.62 प्रतिशत उछलकर 18716.15 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.17 प्रतिशत की तेजी लेकर 27,989.54 अंक और स्मॉलकैप 0.82 प्रतिशत मजबूत होकर 31,876.70 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3722 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2117 में लिवाली जबकि 1469 में बिकवाली हुई वहीं 136 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां हरे जबकि 12 लाल निशान पर रही वहीं दो के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के सभी 19 समूहों में तेजी रही। इस दौरान रियल्टी 2.94, कमोडिटीज 0.90, सीडी 0.98, ऊर्जा 0.67, एफएमसीजी 1.38, वित्तीय सेवाएं 0.50, हेल्थकेयर 1.04, इंडस्ट्रियल्स 0.92, आईटी 0.50, दूरसंचार 1.69, ऑटो 0.03, बैंकिंग 0.25, कैपिटल गुड्स 0.79, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.80, धातु 1.03, तेल एवं गैस 0.57, पावर 0.45 और टेक समूह के शेयर 0.48 प्रतिशत चढ़ गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान मजबूत रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.17, जापान का निक्केई 1.80, हांगकांग का हैंगसेंग 0.60, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.33 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.03 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *