गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

मुंबई : वैश्विक बाजार की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, ऑटो, धातु और रियल्टी समेत 16 समूहों में हुई बिकवाली से आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट पर रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 103.90 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 61702.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.15 अंक अर्थात 0.19 प्रतिशत फिसलकर 18385.30 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.27 प्रतिशत की गिरावट लेकर 25,843.13 अंक और स्मॉलकैप 0.02 प्रतिशत उतरकर 29,596.46 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3657 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1850 में बिकवाली जबकि 1672 में लिवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 39 कंपनियां लाल जबकि शेष 11 हरे निशान पर रही। बीएसई में 16 समूहों में गिरावट दर्ज की गई। कमोडिटीज 0.18, सीडी 0.41, एफएमसीजी 0.57, वित्तीय सेवाएं 0.29, हेल्थकेयर 0.06, इंडस्ट्रियल्स 0.14, दूरसंचार 1.32, यूटिलिटीज 0.27, ऑटो 0.76, बैंकिंग 0.11, कैपिटल गुड्स 0.40, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.21, धातु 0.51, पावर 0.29, रियल्टी 1.04 और टेक समूह के शेयर 0.06 प्रतिशत गिर गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.32, जापान का निक्केई 2.46, हांगकांग का हैंगसेंग 1.33 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.07 प्रतिशत टूट गया।कारोबार की शुरुआती में सेंसेक्स 197 अंक लुढ़ककर 61,608.85 अंक पर खुला और भारी बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 61,102.68 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। कारोबार के अंतिम चरण में हुई मजबूत लिवाली से यह 61,780.37 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 61,806.19 अंक की तुलना में 0.17 प्रतिशत उतरकर 61,702.29 अंक पर रहा।
निफ्टी भी 80 अंक टूटकर 18,340.30 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,202.65 अंक के निचले जबकि 18,404.90 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,420.45 अंक की तुलना में 0.19 प्रतिशत गिरकर 18,385.30 अंक पर आ गया। इस दौरान सेंसेक्स की 21 कंपनियां लाल निशान पर रही। नुकसान उठाने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स 1.75, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.60, भारती एयरटेल 1.46, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.29, एनटीपीसी 1.02, मारुति 1.00, एलटी 0.96, एचडीएफसी बैंक 0.79, टेक महिंद्रा 0.79, टाटा स्टील 0.76, एचसीएल टेक 0.33, एचडीएफसी 0.32, आईटीसी 0.10, एसबीआई 0.06, विप्रो 0.04 और इंफोसिस 0.01 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में टीसीएस 1.29, रिलायंस 0.81, अल्ट्रासिमको 0.50, इंडसइंड बैंक 0.43, एक्सिस बैंक 0.41, आईसीआईसीआई बैंक 0.36, नेस्ले इंडिया 0.21, सन फार्मा 0.21 और एशियन पेंट 0.01 प्रतिशत शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *