गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स 66,828.96 अंक पर खुला

मुंबई : शेयर बाज़ार में तेजी के बीच मंगलवार को सेंसेक्स 238 अंक चढ़कर 66,828.96 और निफ्टी 77 अंक चढ़कर 19,787.50 पर खुला। शुरुआती कारोबार में शेयरों में तेज़ी आई और इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक बढ़त में रहे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 66,985.50 अंक और निफ्टी 19,811.25 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।
मिडकैप में 0.11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि स्मॉलकैप में 0.05 फीसदी की गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है। जबकि एक शेयर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसके अलावा एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयरों में तेजी और 21 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
इंफोसिस का शेयर 1.41 प्रतिशत बढ़कर 1442.75 रुपये, आईसीआईसीआई बैंक 1.16 प्रतिशत बढ़कर 980.40 रुपये, एक्सिस बैंक 1.10 प्रतिशत बढ़कर 975.80 रुपये और एनटीपीसी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 188.50 रुपये पर पहुंच गए। जबकि टाइटन का शेयर 1.64 प्रतिशत गिरकर 2984.25 रुपये पर, भारती एयरटेल 1.02 प्रतिशत गिरकर 869.70 रुपये पर और टेक महिंद्रा 0.72 प्रतिशत गिरकर 1233.45 रुपये पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *