गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स फिसला, निफ्टी में तेजी

मुंबई : रूस यूक्रेन संकट से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से सेंसेक्स गिर गया वहीं निफ्टी में तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 9.37 अंक फिसलकर 62,970.00 अंक पर आ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.70 अंक की बढ़त लेकर 18,691.20 अंक पर पहुंच गया।

हालांकि इस दौरान बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी का रुख रहा। इससे मिडकैप 1.04 प्रतिशत की छलांग लगाकर 28,268.44 अंक और स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत चढ़कर 32,216.89 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3818 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1783 में बिकवाली जबकि 1860 में लिवाली हुई वहीं 175 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 15 में गिरावट रही।
बीएसई में ऊर्जा समूह की 0.16 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी रही। इस दौरान हेल्थकेयर 1.45, ऑटो 1.04 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समूह के शेयर में 0.98 प्रतिशत की तेजी रही। वैश्विक बाजार में गिरावट का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35, जर्मनी का डैक्स 0.28, जापान का निक्केई 0.25, हांगकांग का हैंगसैंग 0.51 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.48 प्रतिशत लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *