गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंथिलबालाजी के भाई के बंगले पर छापा

चेन्नई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार को तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिलबालाजी के भाई की करुर में निर्माणाधीन बंगले की तलाशी ली। गौरतलब है कि ईडी 14 जून को धनशोधन मामले में सेंथिलबालाजी को गिरफ्तार करने के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सेंथिलबालाजी अभी ईडी की हिरासत में हैं। ईडी अधिकारियों की एक टीम ने आज दोपहर से उनके विशाल परिसर में तलाशी ले रही है। मंत्री के भाई वी. अशोक कुमार रूप से करूर में करूर-कोयंबटूर रोड पर एक बंगले का निर्माण कर रहे हैं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ चेन्नई और अन्य स्थानों से आए ईडी के अधिकारियों ने लगभग 2.5 एकड़ में फैले परिसर को अपने कब्जे में लिया और निर्माणाधीन इमारतों में तलाशी ली। बाद में ईडी ने अशोक कुमार की पत्नी निर्मला को समन जारी कर निर्माणाधीन बंगले और परिसर के दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा।

बार-बार समन जारी होने के बावजूद अशोक कुमार अभी तक ईडी और आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हुए हैं और उनका कोई अता-पता नहीं है। इस बीच, उच्चतम न्यायालय द्वारा श्री सेंथिलबालाजी की अपील खारिज किए जाने के बाद ईडी ने सोमवार रात उन्हें पांच दिन की हिरासत में लिया और शहर के शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में दूसरे दिन भी उनसे पूछताछ जारी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *