गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा

सीहोर : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगों और गरीब लोगों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। चौहान आज जिले के आष्टा में कॉलेज परिसर में दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण के लिए आयोजित शिविर में आए हितग्राहियों एवं नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि आप अकेले नहीं है आपका मामा आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। कार्यक्रम में 379 दिव्यांगजनों को 770 सहायक उपकरण वितरित किए गए
आयोजित नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 379 दिव्यांगजनों को 770 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 44 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 110 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, 68 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 52 दिव्यांगजनों को एल्बो क्रच, 279 दिव्यांगजनों को बैसाखी, 67 दिव्यांगजनों को वर्किंग स्टिक, 4 दिव्यांगजनों को ब्लाइंड केन, 8 दिव्यांगजनों को रोलेटर, 12 दिव्यांगजनों को सेलफोन, 12 दिव्यांगजनों को एडीएल किट, 2 दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन, 20 दिव्यांगजनों को सीपी चेयर तथा 92 दिव्यांगजनों को डिजिटल श्रवण यंत्र का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *