गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उप्र के सात आरोपी नेपाल सीमा से गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने नेपाल में केसिनो खेलने जा रहे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के सात लोगों को अतंरराष्ट्रीय सीमा पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी रकम भी बरामद हुई है। चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनबसा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग भारत-नेपाल सीमा पर जंगल में बड़ी मात्रा में संदिग्ध गतिविधि में लिप्त हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सात लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की गयी।

आरोपियों में विश्वनाथ, निवासी ग्राम दियोरिया कला, थाना दियोरिया कला, पीलीभीत उप्र, गोविन्द कुमार, दिनेश कुमार, संजीव कुमार निवासीगण ग्राम अकबराबाद, थाना बिलसंडा, जिला पीलीभीत, उप्र, रवीन्द्र निवासी ग्राम अंधा, थाना दियोरिया कला, पीलीभीत उप्र, विकास गंगवार निवासी ग्राम नाद, बिलसंडा, पीलीभीत उप्र एवं भूपेन्द्र निवासी ग्राम चटया, थाना बिलसंडा, जिला पीलीभीत उप्र शामिल है।
पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी नेपाल में केसिनो खेलने जा रहे थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी व पुलिस की सख्ती को देख कर आरोपी जंगल में फड़ लगा कर जुआ खेलने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केसिनो मामले को आधार बनाकर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अर्टिंका कार संख्या यूपी 25 एएम 5318 भी कब्जे में ले ली है। नेपाल सीमा से रुपयों की बरामदगी की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *