गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में सात गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर के तिजारा पुलिस ने अपहरण कर बंधक बनाकर 3.50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की मामले में पीड़ित को मुक्त कराकर मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी प्रशिक्षु डीएसपी विनय चौधरी ने बताया 27 जून को सुबह करीब 4 बजे ग्राम खरेटा थाना ततारपुर निवासी सकील खांन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की। 26 जून को सुबह 11 बजे उसके पिता जलेबखांन घर से गांव चामरोदा मे शादी मे जाने की बात बोलकर निकला था। जो देर रात तक भी घर पर नहीं लोटा।

रात्रि करीब 12-55 बजे पर प्रार्थी के पिता के मोबाइल नम्बर से फोन आया। जिस पर साहिद निवासी बिलासपुर का होना बताया। जिसने कहा कि मुझे एवं तेरे पिता को तिजारा क्षेत्र के ग्राम सूरावास गांव जंगलों में अपहरण कर 7-8 व्यक्तियों ने बंधक बना लिया है। जो छोड़ने के नाम से दोनों से अलग-अलग 3 लाख 50 हजार रूपये की मांग कर रहे हैं। मेरे परिजनों ने मेरे हिस्से के उन्हें 3 लाख 50 हजार रूपये दे लिया है यदि अपने पिता को छुड़ाना चाहते हो तो आप तीन लाख 5हजार लेकर गांव सूरावास मे हमारे बताए हुए स्थान पर आ जाना। नहीं तो उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसा देंगे।
पुलिस ने बताया प्रार्थी के पिता के मोबाइल फोन से अख्तर, सब्बीर, बसीर नाम के कई व्यक्तियों ने करीब 10-11 बार बात की। लेकिन तिजारा के भिण्डूसी स्टैण्ड पर आकर उसने उन्हें अपने पिता के मोबाईल नम्बरो पर सम्पर्क करना चाहा तो फोन स्वीच ऑफ आया। मुखबिर की सूचना पर सूरावास व नौगांवा के जंगलों से पीड़ित के पिता को मुक्त कराया। तथा पुलिस को देखकर भाग गए आरोपियों का पीछा कर 7 लोगों गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *