गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सदर बाजार के टूटी चौक पर आग, सात कारें जलीं

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के चांदनी चौक क्षेत्र के सदर बाज़ार में 12 टूटी चौक पर गुरुवार शाम आग लग गयी जिसमें सात कारें और कई दुपहिया वाहन जल गये। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के सूत्रों ने बताया कि आग शाम 0619 बजे लगी और चार अग्निशामक गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। डीएफएस ने कहा कि इस दुर्घटना में सात कारें और एक से अधिक दुपहिया वाहन जल गये। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारण का फिलहाल पता नहीं लग सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *