गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गर्ल्स स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन

  • प्रशिक्षण में फर्स्ट एड, स्वास्थ्य और स्वच्छता, बैंक संबंधित, यातायात नियम, जल एवं पर्यावरण संरक्षण की मिली जानकारी
  • प्लस-टू की छात्रा शीतल को मिला बेस्ट वॉलंटियर खिताब

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाॅंगल चौधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर में यूनिट की पचास छात्राओं की सहभागिता से शिविर समापन दिवस शनिवार को विद्यालय प्राचार्य डाॅ. विक्रम सिंह रोहिल्ला की अध्यक्षता में जिला रेड क्रॉस समिति नारनौल टीम द्वारा एनएसएस वॉलंटियर्स को प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) की बेसिक जानकारी दी गई। जिला रेड क्रॉस समिति से प्रेम सिंह द्वारा बच्चों को आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं उपचार को लेकर विस्तार से समझाया गया।

साल के पहले दिन से आयोजित इस शिविर समापन दिवस शनिवार को बेस्ट वॉलंटियर का चयन करते हुए बारहवीं की छात्रा कुमारी शीतल को श्रेष्ठ स्वमंसेवी खिताब से सम्मानित किया गया। इस दौरान सात दिवसीय शिविर में छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा कोविड के संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य संबंधित निरोग रहने की सलाह दी गई। इस दौरान छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। शहर में सड़क सुरक्षा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर रैली निकाली गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर में स्वमं सेविकाओंं द्वारा विद्यालय प्रांगण, सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मन्दिर परिसर सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया और समाज को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य डाॅॅ. विक्रम सिंह रोहिल्ला द्वारा स्वमं सेविकाओं को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के साथ-साथ अध्ययन में परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सहित एनएसएस इंचार्ज एवं पीजीटी इंग्लिश सावित्री, पीजीटी इंग्लिश देवेंद्र वर्मा, पीजीटी संस्कृत तृप्ति, टीजीटी हाॅम सांइस प्रमीला समेत स्कूल स्टॉफ़ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *