गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार और टैम्पो की टक्कर में सात घायल

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में लूसा गांव के पास शुक्रवार को दोपहर दो बजे एक कार और टैम्पो में टक्कर हो जाने से टैम्पो सवार सात महिलाएं घायल हो गई। घटना स्थल से गुजर रहे राज्य के मत्स्य पालन मंत्री डा संजय निषाद ने सभी घायलों को अपनी कार से मड़िहान अस्पताल में इलाज के लिये भेजकर भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर से राजगढ़ जा रहे टैम्पो को सोनभद्र राजमार्ग पर स्थित लूसा गांव के पास उसी ओर जा रही एक कार ने असंतुलित होकर पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे टैम्पो काफी दूर जा कर पलट गया। टैम्पो में सवार सात महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। इस बीच सोनभद्र से भदोही जा रहे प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद अपने काफिले को रोक कर बगैर एम्बुलेंस का इंतजार किए सभी घायलों को मड़िहान अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। घायलों का उपयुक्त इलाज शुरु होने तक डा निषाद अस्पताल में ही रुके रहे। मड़िहान स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों के अनुसार सभी का उपचार किया जा रहा है। तीन महिलाओं की स्थिति गम्भीर है। शेष खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *