गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पैंगोलिन की तस्करी करने वाले सात बदमाश गिरफ्तार

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने पैंगोलिन की तस्करी करने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों ने जिले के ढीमरखेड़ा वन क्षेत्र से पैंगोलिन को पकड़ा है। आरोपियों में जबलपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक और साइंस कॉलेज का लैब टेक्नीशियन भी शामिल है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार टाइगर स्ट्राइक फोर्स को कल सूचना मिली थी कि कटनी के ढीमरखेड़ा के जंगल में तस्करों ने पैंगोलिन को पकड़ा है और उसे बेचने की तैयारी में हैं। एसटीएफ के सहायक वनरक्षक राजा खरी खरी वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के प्रदीप शर्मा, रामकृष्ण दुबे ने संयुक्त कार्रवाई कर गांव में दबिश दी। टीम ने आरोपी रामलखन बर्मन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने साथियों के साथ पैंगोलिन पकड़ने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के पास से टीम ने जीवित पैंगोलिन सहित एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया है।
इस मामले में डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया मुखबिर की सूचना पर ढीमरखेड़ा के जंगल में पैंगोलिन तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। जीवित पैंगोलिन जप्त किया गया है। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें जबलपुर का प्रधान आरक्षक और मॉडल साइंस कॉलेज लाइफ का टेक्नीशियन सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। यह कार्रवाई विभाग की टीएसएफ द्वारा की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से सभी जेल भेज दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *