नई दिल्ली : देश के खुदरा कारोबार में इस वर्ष मई में इससे पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय खुदरा संघ (आरएआई) की सोमवार को जारी सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2023 में खुदरा बिक्री में मई 2022 की इसी अवधि की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
आरएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार राजगोपालन ने कहा, “खुदरा विक्रेताओं ने मई 2023 में सात प्रतिशत की वृद्धि देखी है। इस दौरान आभूषण एवं एपैरल्स में नौ प्रतिशत और स्पोर्ट्सवियर में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उपभोक्ता अब अपने सामान्य दिनचर्या में लौट रहे हैं। हम पिछले वर्ष की तुलना में मध्यम वृद्धि देख रहे हैं। हमें अगले तीन महीने के प्रदर्शन के लिए अभी और इंतजार करना होगा।”
खुदरा बिक्री में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी
