गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस मुठभेड़ में सात लुटेरे गिरफ्तार

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में पुलिस एवं एसओजी ने मंगलवार तड़के एक सशस्त्र मुठभेड़ में सात शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 101 की सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ में तीन लुटेरे घायल हुये हैं जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लुटेरों से यमुना एक्सप्रेसवे पर हुयी लूट का माल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण बिशेन ने बताया कि आज तड़के लगभग साढ़े तीन बजे हुई मुठभेड़ में सात लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से पांच मथुरा के और दो आगरा के हैं। उनके पास से 29 मई को सुरीर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 89 पर हुई लूट की दो सोने की अंगूठी और पांच हजार रूपए नगद बरामद किये गए हैं। साथ ही एक जून को जमुनापार थाने के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 107 पर हुई लूट का एक लैपटाप, आधारकार्ड एवं दस हजार रूपए नगद बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन लुटेरे मथुरा निवासी राहुल व जल सिंह तथा आगरा निवासी बीसू घायल हुए है जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माट में भर्ती कराया गया हैै। इसके अलावा लुच्चा, अशफाक, अजय एवं आगरा निवासी लुटेरा पुच्ची को भी गिरफ्तार किया गया है। लुटेरों के पास से .315 बोर के चार तमंचे व चार जिन्दा तथा चार चले कारतूस, तीन नाजायज चाकू, भी बरामद किया गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *