गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमस्खलन की चपेट में आये सात रूसी नागरिक, एक की मौत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को स्कीइंग के दौरान सात रूसी नागरिक हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार अपराह्न लगभग दो बजे हिमस्खलन के कारण सात रूसी नागरिक चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और क्षेत्रीय प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया जिसके परिणामस्वरूप छह लोगों को बचा लिया गया लेकिन एक स्कीयर की मृत्यु हो गई।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन किया गया है। राजधानी नयी दिल्ली में रूसी राजदूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *