गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ढालपुर में सात दुकानों में लगी आग

40 लाख का नुकसान

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में भीषण आग लगने से सात दुकानें जल कर राख हो गई है जिसमें 40 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। आग शनिवार रात करीब 1240 लगी। शनिवार देर रात को हुए इस अग्निकांड से शहर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। विभाग को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। तीन गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग ज्यादा फैल गई जबकि एक सिलिंडर को दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि आग से तीन सब्जी की दुकानें, एक न्यूज एजेंसी सहित सात दुकानें जलकर राख हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *