गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी

श्रीनगर में सबसे सर्द रात

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी जारी रहने से श्रीनगर में इस मौसम की एक और सबसे सर्द रात से लोगों को दो-चार होना पड़ा। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 05 दिसंबर को श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था और जो इस मौसम की की सबसे सर्द रात थी। घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जहां पिछली रात का तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया था।
घाटी के एक अन्य पर्यटन स्थल पहलगाम में पिछली रात के शून्य से तीन डिग्री नीचे तापमान के मुकाबले मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जहां बीती रात तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। गेटवे ऑफ कश्मीर के नाम से मशहूर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि करगिल जिले में शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार घाटी में इस दौरान मौसम साफ रहने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच, घाटी में मौसम सुबह से ही शुष्क बना रहा और घाटी में हल्की धूप खिली रही, जिससे लोग शॉपिंग मॉल, पार्क और अन्य जगहों का लुत्फ उठाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *