गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी

डल झील में जमी बर्फ

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में हाड़ कपाने वाली ठंड जारी है और श्रीनगर तथा कश्मीर घाटी के अन्य प्रमुख हिस्सों में रात के तापमान में और गिरावट आने से डल झील के अधिकांश हिस्सों एवं अन्य जलाशयों में पानी जम गया है। श्रीनगर में कल रात का न्यूनतम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग को छोड़कर पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण श्रीनगर और अन्य जगहों पर स्थित जलाशयों में बर्फ की मोटी परत जम गई। जिन जलाशयों में बर्फ की परत जमी हैं, उनमें चुंटी खुल सहित प्रसिद्ध डल झील भी शामिल है।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सीजन की इस अवधि के दौरान यह तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटन स्थल कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले यह तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान पिछले दिन के शून्य से नीचे 5.3 डिग्री की तुलना में शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम के सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने जम्मू -कश्मीर में 07 जनवरी की दोपहर तक आसमान साफ रहने तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। जम्मू के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाने के साथ 06 जनवरी तक दिन में गर्म और रातें सर्द होने के आसार हैं।
केन्द्रशासित प्रदेश के कई स्थानों में जनवरी के दूसरे सप्ताह के दौरान हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है या फिर बादल छाए रहने का अनुमान है। प्रदेश में 07 जनवरी को रात के समय छिटपुट स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *