गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सोमवार को तापमान शून्य से कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से कम 4-4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, दो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान पिछले दिन दर्ज किए गए सामान्य तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
पहलगाम में पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को यह शून्य से कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात शून्य से कम 3.0 डिग्री के मुकाबले आज शून्य से कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.0 डिग्री के मुकाबले आज 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान रविवार को शून्य से कम 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को शून्य से कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, कुपवाड़ा में पिछली रात शून्य से कम 3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। आज मौसम शुष्क रहने और 12-16 दिसंबर तक बादल छाए रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *